Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी बोर्ड परीक्षाएं, 51 केंद्रों पर 6444 परीक्षार्थी होंगे शामिल ! नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 02 सचल दल तैनात


उत्तराखड । हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षादृ2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

जिलाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रातः 09 बजे तक शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व परीक्षार्थियों को नियमों एवं दिशा-निर्देशों की स्पष्ट जानकारी देने को कहा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का भली-भांति अध्ययन कर उसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट अथवा उच्चतर अधिकारी से तत्काल संपर्क किया जाए, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

स्पष्ट किया गया कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीईओ पीआरडी को आवश्यक मानव संसाधन तत्काल शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए 

मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल के 3197 एवं इंटरमीडिएट के 3247 सहित कुल 6444 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इनमें हाईस्कूल के 53 एवं इंटरमीडिएट के 101 संस्थागत छात्र भी शामिल हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 02 सचल दल बनाए गए हैं।

बैठक में एसडीएम प्रियंका रानी, एसडीएम अनिल चन्याल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशा राम, सीओ अजय साह, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |