प्रतापगढ़। जिले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा के द्वारा बजट प्रस्तुतीकरण चैपाल महिलाओं के साथ की गई जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में राघवेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नेता भाजपा पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार की शोक सभा के साथ प्रारंभ हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता श्री शुक्ल नें कहा कि केन्द्रीय बजट 2047 तक भारत को विकसित करने की नींव का बजट है इसमें देश की आधी आबादी को विकास की दौड़ मे कंधे से कन्धा मिलाकर चलने का अवसर प्रदान करता है
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूचि केशरवानी नें संचालन जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय नें किया कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला मंत्री कुसुम सिंह जिला मंत्री निर्मला विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष बिंदु शर्मा नेहा गुप्ता, मनीता सरोज, प्रियंका, गुड्डन देवी, विद्या देवी, अर्चना, गीता देवी, मालती देवी, सुषमा देवी आदि बहने उपस्थित रही।
