Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने वाले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा कार्यकर्ता हुए सम्मानित


लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने शुक्रवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले  चिकित्सा अधीक्षकों, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सम्मानित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। आप सभी के मेहनत, प्रयासों और समर्पण भाव के कारण ही विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन संभव हो पा रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी आप सभी इसी प्रतिबद्धता के साथ आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते रहेंगे।कार्यक्रम में सभी अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, डीपीएम सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |