Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः ब्राह्मण समाज भाईचारा सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने भरी हुंकार, 2027 में बदलाव का किया आह्वान! सपा की सत्ता आने पर प्रदेश में आएगी खुशहाली- फूलबाबू


बीसलपुर। नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खां जानूवी स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित ब्राह्मण समाज भाईचारा सम्मेलन में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन जनता को राहत देना हर सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनहित के बजाय शोषण और उत्पीड़न की नीति पर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। “इस सरकार को उखाड़ फेंकना है और समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाना है, तभी प्रदेश में वास्तविक खुशहाली आएगी,” उन्होंने कहा।सम्मेलन को संबोधित करते हुए फूलबाबू ने बताया कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। अब वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चुनाव कहीं से भी लड़ें, बीसलपुर की जनता के साथ सदैव खड़े रहेंगे। “यहां की जनता ने मुझे तीन बार विधायक बनाकर जो सम्मान दिया है, उसका ऋण कभी नहीं चुका पाऊंगा,” उन्होंने भावुक स्वर में कहा। पूर्व मंत्री ने ब्राह्मण समाज से अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और भाईचारे की पक्षधर है, इसलिए अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़कर प्रदेश में परिवर्तन की भूमिका निभाएं। सम्मेलन का संचालन रमेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में सपा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय दुबे एडवोकेट, दिलीप शुक्ला एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा ‘कुकू’, निखिल दुबे, राम लखन दीक्षित, दुर्गेश कुमार दीक्षित, निर्देश कुमार दीक्षित, नरेंद्र मिश्रा, उमेश मिश्रा, पूर्व प्रधान देवरत्न शुक्ला, संजीव संखधार एडवोकेट, संगम शुक्ला, राजेश कुमार तिवारी, मनोज मिश्रा, सुमित शुक्ला, संदीप पांडे, प्रमोद मिश्रा, राजीव बाजपेई, मनोज दीक्षित, हृदेश दुबे, श्याम बहादुर दीक्षित सहित ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर फूलबाबू का जोरदार स्वागत किया गया। सम्मेलन में आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |