Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: राज्य मंत्री ने की प्रेसवार्ता, कहा-मोदी सरकार का केंद्रीय बजट 2026 विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर करारा प्रहार है-सतीश शर्मा


गौरीगंज/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एक प्रभावशाली एवं विचारोत्तेजक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में बजट की राष्ट्रहितैषी विशेषताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की उपस्थिति में विस्तार से रखा।राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की भावना से ओत-प्रोत है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आम नागरिक के सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।उन्होंने कहा कि विपक्ष जहां भ्रम फैलाने और नकारात्मक राजनीति में व्यस्त है, वहीं मोदी सरकार ठोस निर्णयों और परिणाम देने की राजनीति कर रही है।श्री शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और मध्यम वर्ग को आर्थिक राहत देने के लिए निर्णायक प्रावधान किए गए हैं। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को धरातल पर साकार करता है।उन्होंने विशेष रूप से अमेठी जनपद के संदर्भ में कहा कि यह बजट क्षेत्र के लिए भी ऐतिहासिक सौगात लेकर आया है। अमेठी में ट्रामा सेंटर जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती, छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था तथा कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की जीवनरक्षक दवाओं को सस्ता करने जैसे प्रावधान आम जनमानस को बड़ी राहत देने वाले हैं। यह बजट यह सिद्ध करता है कि मोदी सरकार का हर निर्णय आम आदमी के जीवन को आसान बनाने के लिए है।विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि जिन दलों ने दशकों तक सत्ता में रहकर देश को घोटाले, गरीबी और निराशा दी, आज वे देश की आर्थिक प्रगति और ऐतिहासिक बजट पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन देश की जागरूक जनता अब सच्चाई को भली-भांति समझ चुकी है और विकास के इस मार्ग पर प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ खड़ी है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के लिए विकास का स्पष्ट रोडमैप है। यह बजट दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर दिखाती है। अमेठी जैसे जनपदों को स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में जो लाभ मिल रहे हैं, वे इसी मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में भाजपा जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस के हितों की सच्ची प्रतिनिधि है। केंद्रीय बजट 2026 इसका जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव और जन-जन तक इस बजट की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |