आगरा। होटल पी.एल. पैलेस, आगरा में भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता जी की अध्यक्षता में बजट 2026 को लेकर “उद्यमी व्यवसायी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कई गणमान्य जनों ने सहभागिता की।
संवाद के दौरान बजट 2026 के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (डैडम्) के सशक्तिकरण, कर सुधार, निवेश प्रोत्साहन तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश उद्योग एवं निवेश का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक विजय गुप्ता (जिलाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती), सीए दीपेंद्र मोहन, सीए दीपिका मित्तल, टी.एन. अग्रवाल सहित आगरा के प्रमुख व्यवसायियों, उद्यमियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं सार्थक बनाया।
