Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नावः महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव शोभायात्रा,डीएम एसपी ने दिखाई हरी झंडी


उन्नाव। जिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।  श्हर-हर महादेवश् और श्बम-बम भोलेश् के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों पर गाजे-बाजे के साथ भव्य शिव शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों झांकियां और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।   विशाल शिव शोभायात्रा श्रीझंडेश्वर महादेव मंदिर से झांकियां एकत्रित होकर कमला भवन पहुंचने के बाद शुरू हुई। युवाओं ने बाइकों पर त्रिशूल लेकर यात्रा में भाग लिया। भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और भक्ति संगीत की धुन पर झूमते हुए शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई।

इस वर्ष शोभायात्रा में सौ से अधिक झांकियां शामिल थीं। इनमें विभिन्न देवी-देवताओं के रूप धरे कलाकार, सजे-धजे रथ और सबसे आगे चलता एक भव्य हाथी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन में शिरकत की।

नगर के प्रमुख मंदिरों जैसे झंडेश्वर महादेव मंदिर, अन्नपूर्णाधाम मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर और कल्याणी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह शिवभक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया।

शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी रूप में श्रीगणेश, साधु-संत, राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता, पुलिस बल और पीएसी जवान शामिल थे। यह यात्रा कमला भवन से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, आईबीपी, नगर पालिका, कसाई चैराहा, धवन रोड, बड़ा चैराहा, छोटा चैराहा, गांधी नगर कोतवाली, अचलगंज तिराहा, टाइप टू कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर और डीएसएन कॉलेज से होते हुए वापस झंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शिव बारात में सजी बग्घियां, घोड़ों पर सवार देवी-देवताओं के वेश में बच्चे, भूत-प्रेत के रूप में झूमते कलाकार और सामाजिक व राजनीतिक कटाक्ष करती तख्तियां लिए बच्चे सभी के आकर्षण का केंद्र बने। डीजे और ढोल की धुन पर नाचते भक्तों ने माहौल को और अधिक रंगीन बना दिया।दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। शिव भक्तों ने व्रत रखकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जगह-जगह भंडारे लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे नगर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |