Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगरा: मेरी बेटी, मेरी प्रेरणा! सरकारी व्यवस्था पर अटूट विश्वास का उदाहरण


आगरा/खंदौली। सरकारी योजनाओं और संस्थानों पर भरोसा जताते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने अपनी तीन वर्षीय सुपुत्री वामिका का पंजीकरण पैतृक गांव पैसई (खंदौली) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कराया। यह कदम सरकारी व्यवस्था को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल माना जा रहा है।

जनप्रतिनिधि ने कहा कि जब तक हम स्वयं सरकारी व्यवस्थाओं का हिस्सा नहीं बनेंगे, तब तक समाज में बड़ा परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी को अन्य बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते और खेलते हुए देखकर उन्हें अत्यंत संतोष और गर्व की अनुभूति हुई।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज आंगनबाड़ी केंद्र और सरकारी संस्थान निजी संस्थानों को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएम, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।

जनप्रतिनिधि ने क्षेत्रवासियों और अभिभावकों से अपील की कि वे भी अपने बच्चों को सरकारी योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ें तथा एक सशक्त और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |