Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः जिलाधिकारी ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत की बैठक! महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व समस्त व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करायें-डीएम


प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा घुइसरनाथधाम, बाबा बेलखरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम, हौदेश्वरनाथ धाम तथा अन्य महत्वपूर्ण शिवालयों पर जलाभिषेक करते है। इन सभी स्थलों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था, सफाई तथा पेयजल के साथ-साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने कैम्प कार्यालय में महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौपे। 

बैठक में उपस्थित राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बताया कि बाबा घुइसरनाथधाम में 31वॉ राष्ट्रीय एकता महोत्सव 14 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक मनाया जायेगा जिसमें आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था, महिला पुलिस की तैनाती, घाट पर वैरीकैडिंग, फायर बिग्रेड, नदी के किनारे नाव, गोताखोर, लाइफ जैकेट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया गया कि सीएचसी घुइसरनाथधाम में डाक्टार व फार्मासिस्ट सहित सभी कर्मचारियों की व्यवस्था वहां पर सुनिश्चित की जाये, इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में अस्थायी चिकित्सा केन्द्र, एम्बुलेन्स आदि की व्यवस्था हेतु निर्देश दिया गया। जल निगम एवं नगर पालिकाध्नगर पंचायत के अधिकारी को निर्देशित किया कि मन्दिर परिसर में पानी की व्यवस्था निरन्तर बनी रहे और पानी के टैंकर की व्यवस्था करा ली जाये, पानी के सप्लाई की खराब टोटियों को ठीक करा लिया जाये। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाये और मेला क्षेत्र में निरन्तर सफाई करायी जाये जिससे वहां पर कूड़ा इकट्ठा न हो। विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति निरन्तर बनी रहे, इसमें अनावश्यक रूप से कटौती न की जाये तथा अस्थायी ट्राली ट्रान्सफार्मर की भी व्यवस्था की जाये। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत करा ली जाये। राष्ट्रीय एकता महोत्सव व अन्य शिवालयों पर आयोजित होने वाले महोत्सव में शासन की योजनाओं से सम्बन्धित विभागों की प्रदर्शनी लगायी जाये।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा घुइसरनाथधाम, बेलखरनाथ धाम, हौदेश्वरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम तथा अन्य महत्वपूर्ण शिवालयों पर जो व्यवस्थायें करते आ रहे है वैसे ही आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर पूर्व से ही अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करा लें, जिनकों जो दायित्व एवं कार्य सौपे गये गये है उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें और महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न करायें। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि शिवालयों के प्रबन्ध समितियों के पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर व्यवस्था सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों व सीओ को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्र के शिवालयों का निरीक्षण कर लें, जो भी कमियां पायी जाये उसे दुरूस्त करा लें जिससे महाशिवरात्रि पर्व के दिन किसी भी प्रकार की समस्या न हो। पार्किंग स्थल का चिन्हांकन कराकर वैरीकेडिंग करा ली जाये जिससे जाम की समस्या न उत्पन्न हो। मेला क्षेत्र में दुकाने निर्धारित स्थलों पर लगायी जाये जिससे आवागमन बाधित न हो। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे जिससे किसी भी प्रकार की घटना न घटित हो। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिवालयों पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिये पुरूष और महिला की अलग अलग लाइन की वैरीकेडिंग कराना सुनिश्चित करें साथ ही मन्दिर में प्रवेश व निकास द्वार की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये जिससे मन्दिर परिसर में भीड़ इकट्ठा न होने पाये। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति सहित समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |