Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर कई मोबाइल सहित डेढ़ लाख की चोरी


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटेल नगर नदिहार बाजार में स्थित जय बजरंग मोबाइल सेंटर की दुकान में दीवाल में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस चली गई। जानकारी के मुताबिक पटेल नगर बाजार स्थित विनोद श्रीवास्तव के मकान में जय बजरंग मोबाइल सेंटर के नाम से जितेंद्र श्रीवास्तव दुकान चलते हैं,दुकानदार मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। बीती रात करीब 11 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से दीवाल को काटकर दुकान में घुसकर 10 पीस बिक्री हेतु रखा गया नया एंड्राइड मोबाइल,60 पीस की-पैड मोबाइल,05 पीस रिपेयरिंग के लिए आया ग्राहक का पुराना मोबाइल,60 पीस फोल्डर,40 पीस मेमोरी कार्ड,एक मरफो मशीन उठा ले गए। बुधवार की सुबह 10 बजे जब दुकानदार दुकान का शटर उठाकर अंदर घुसे तो अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गए। देखते देखते लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। दुकानदार ने राजगढ़ पुलिस को चोरी के घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआवना कर वापस चली गई। दुकानदार ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख रुपए की चोरी हुई है। दुकानदार ने राजगढ़ थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके तीन वर्ष पूर्व भी बगल में पन्नालाल ज्वेलर्स की दुकान में सेंध मार कर चोरी की गई थी,जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इस चोरी की घटना से बाजार वासियों में भय का माहौल व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |