Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: 122 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे परीक्षार्थी! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी


उन्नाव। जिले  में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सुनील दत्त ने बताया कि शासनादेश और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

डीआईओएस ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र पुलिस सुरक्षा के बीच सुरक्षित ढंग से पहुंचा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।परीक्षा संचालन के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई है।

जनपद की छह तहसीलों के अनुसार छह जोनल मजिस्ट्रेट और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सभी 122 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा का प्रभारी बनाया गया है, साथ ही निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |