Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: बजरंग दल ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप


उन्नाव। जिले  में बजरंग दल ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बांगरमऊ तहसील के शादीपुर गांव में ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से मदरसा और मजारध्मस्जिद के निर्माण का दावा किया।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शादीपुर गांव में लगभग 5 से 7 वर्ष पहले ग्राम पंचायत की करीब तीन बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर मदरसा और मजारध्मस्जिद का निर्माण किया गया है। संगठन का दावा है कि इससे सरकारी भूमि पर स्थायी अतिक्रमण हो गया है। बजरंग दल ने यह भी उल्लेख किया है कि कथित अवैध स्थल पर लाउडस्पीकर के माध्यम से धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।संगठन ने प्रशासन से राजस्व अभिलेखों के आधार पर मामले की जांच कराने और अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सार्वजनिक एवं ग्राम पंचायत की भूमि पर अनधिकृत कब्जा और निर्माण विधि विरुद्ध है।

बजरंग दल ने सर्वोच्च न्यायालय एवं शासनादेशों के अनुरूप सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, आवश्यक होने पर बुलडोजर कार्रवाई करने और भूमि का सीमांकन राजस्व विभाग द्वारा कराने की मांग की है। साथ ही, अभिलेखों की जांच के आधार पर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।

संगठन ने अनुरोध किया है कि यदि अवैध निर्माण की पुष्टि होती है, तो विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए उसे हटाया जाए। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

ज्ञापन में इस मामले को जनहित और विधि-व्यवस्था से जुड़ा बताते हुए निष्पक्ष और शीघ्र जांच की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |