Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यशाला का आयोजन संपन्न


लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिले की कार्यशाला का आयोजन बखशी का तालाब स्थित श्रीपति लॉन में किया गया। वही कार्यशाला की अध्यक्षता लखनऊ भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य द्वारा की गई, कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी विभाग एवं प्रकोष्ठ ओम प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ वंदे मातरम गीत के साथ हुआ, उसके बाद मुख्य अतिथि ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते कार्यशाला में प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर बोलते हुए कहा कि 7 मार्च से 13 अप्रैल के बीच मंडलों की प्रशिक्षण कार्यशालाएं होगी। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामनिवास यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्र रावत, क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह समेत ब्लॉक प्रमुख बीकेटी,नगर पंचायत के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य समेत कार्यशाला में अपेक्षित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |