Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकी: दुल्हादेपुर कुटी की पावन धरा पर सीएम के स्वागत की तैयारी! 10 फरवरी दोपहर 12 बजे दुल्हादेपुर कुटी पहुंचेंगे सीएम


सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी । सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के दुल्हादेपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। 10 फरवरी को दुल्हादेपुर कुटी में आयोजित होने वाले हनुमत विराट महायज्ञ में मुख्यमंत्री की सहभागिता को ऐतिहासिक बनाने के लिए खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शनिवार को तैयारियों की गहन समीक्षा की और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।शनिवार शाम करीब चार बजे सिरौलीगौसपुर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे राज्य मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रधानों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र के विकास और पहचान से भी जुड़ा हुआ है।राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा तीन महीनों में तीसरी बार बाराबंकी आगमन है, जो जिले के प्रति उनके विशेष लगाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोटवा धाम, लोधेश्वर महादेव मंदिर, भुड़वा बाबा जैसे तीर्थ स्थलों के साथ-साथ पूरे प्रदेश में विकास और सुशासन को नई गति दे रहे हैं।इससे पहले दोपहर में राज्य मंत्री ने दुल्हादेपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवागमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड और जनसभा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चैबंद रहें।निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे दुल्हादेपुर कुटी पहुंचेंगे। राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के विचारों को सुनें और इस पावन अवसर के साक्षी बनें।दुल्हादेपुर में हनुमत विराट महायज्ञ को लेकर आस्था, उल्लास और विश्वास का संगम साफ नजर आ रहा है, जहां हर कोई मुख्यमंत्री के स्वागत और आयोजन की सफलता के लिए जुटा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |