Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः पत्नी व नाबालिग बेटी को बंधक बनाने का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार! बसपा नेता व सहयोगी पर गंभीर आरोप जान से मारने की धमकी का दावा, मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग


पीलीभीत। जनपद के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मापुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और लगभग 10 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कथित रूप से बंधक बनाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम धर्मापुर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र राम खिलावन ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि एक बसपा से जुड़े नेता चन्द्र शेखर ने अपने सहयोगी जितेन्द्र कुमार के साथ मिलकर उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी रागिनी को किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बना रखा है। पीड़ित के अनुसार, जब भी वह अपनी पत्नी और पुत्री को वापस लाने की बात करता है, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं।शिकायत पत्र में सर्वेश कुमार ने यह भी उल्लेख किया है कि आरोपित स्वयं को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हैं और पेशे से अधिवक्ता होने का दावा करते हुए कहते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों के इस रवैये से वह और उसका परिवार भयभीत है।सर्वेश कुमार ने आशंका जताई है कि उसके साथ किसी भी समय कोई अनहोनी हो सकती है। उसने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसके लिए नामजद आरोपित ही जिम्मेदार होंगे।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, उसकी पत्नी और नाबालिग पुत्री को सुरक्षित बरामद कराया जाए तथा आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की गई है, वहीं संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |