Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: नगर में श्री राम दरबार की निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,भावुक हुए भक्त गण।

भंडारे का हुआ आयोजन
शोभायात्रा में सम्मिलित हुए भक्तगण
मूर्ति विसर्जन को देखकर भावुक हुए श्रद्धालु।

सोनभद्र। विश्व के कल्याण के लिए राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ के समापन पर गुरुवार को मानस पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में भव्य श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई।
इस दौरान भारत बैंड द्वारा श्रीराम के एक से बढ़कर एक भजनों को गाया गया। इस शोभायात्रा में 108 भूदेव हाथों में भगवा ध्वज लिए एवं श्री राम भक्त भजनों के धुन पर नाचते गाते जयसिया राम का गगनभेदी जयघोष लगाते हुए शामिल हुए। इसके एक दिन पूर्व मानस पंडाल में बुधवार को रात्रिकालीन प्रवचन में अयोध्याधाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी, मधुसूदन शास्त्री, मुरारी जी शास्त्री ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा पर प्रकाश डाला। कथावाचको ने भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान से सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद आदि के साथ अयोध्या आगमन और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा मार्मिक ढंग से वर्णन किया।
वही मानस मंच पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में इस नौ दिवसीय अयोजन में लगे सभी पदाधिकारियों समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी, धर्मवीर तिवारी अजय शुक्ला, अविनाश शुक्ला, कृष्ण मुरारी गुप्ता, विमलेश पटेल, मनु पांडे, हर्षवर्धन, शुभम शुक्ला, चंदन चौबे, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |