Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: महिला का फटा गर्भाशय को डॉ दीप्ति, डॉ दीपिका और डॉ राजेश ने ऑपरेशन कर बचाई जान।

डाक्टर बोले, बीएचयू ले जाते वक्त महिला की हो सकती थी मौत।

सोनभद्र। स्वशासीय राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में गर्भावस्था जिसके फटने से आँत में चोट और चिपकन भी थी का ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई गई। सीएमएस डॉ तपन मंडल ने बताया कि अस्थानिक गर्भावस्था फटने से महिला की  हालत गंभीर हो गई थी।
हमारी टीम ने सर्जरी कर महिला के बचा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय नजरुन का गर्भाशय फट गया था। इतना ही नहीं महिला की आंत भी चिपक गई थी और कुछ फट सी गई थी। दो दिन पूर्व महिला की अचानक तबीयत खराब हुई तो उसके पति के द्वारा चोपन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमएस डॉक्टर तपन मंडल ने बताया कि नजरुन के शरीर में करीब छह यूनिट ही बल्ड था और उसकी हालत गंभीर थी। उन्होंने बताया कि अगर महिला को बीएचयू वाराणसी रेफर किया जाता तो शायद रास्ते में उसकी मौत भी हो सकती थी, इसलिए परिवार वालों से सहमति लेने के बाद गर्भावस्था का ऑपरेशन किया और अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दीप्ति सिंह ने बताया कि आमतौर पर गर्भावस्था फट जाता है, तो मरीज को रक्तस्राव होने के साथ ही बेहोशी और असहनीय दर्द होने लगता है। हमने सर्जरी करके अंदर तक हुए रक्तस्राव को भी साफ किया। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल डॉक्टर सुरेश कुमार सिंह और सीएमएस डॉ तपन मंडल के मार्गदर्शन में महिला का ऑपरेशन किया गया और वह स्वस्थ हैं। सीएमएस डॉक्टर तपन मंडल, डाक्टर अंकिता सिंह ने भी मरीज से मिलकर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |