सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 सिंह ने जनपद के समस्त पात्र नागरिकों से अपील की है कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, वे 30 एवं 31 जनवरी को आयोजित विशेष अभियान के दौरान फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से उन नागरिकों के लिए संचालित किया जा रहा है, जो किसी कारणवश अब तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित रह गए हैं। अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों, नगर निकायों एवं निर्धारित मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मतदाता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करें। अभियान की सतत निगरानी की जा रही है तथा लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
!doctype>
