अमेठीः गौरीगंज पुलिस का गुडवर्क! गोकशी की योजना बना रहे पति पत्नी गिरफ्तार
January 29, 2026
गौरीगंज/अमेठी। जनपद की गौरीगंज पुलिस को एक बडी सफलता हांथ लगी है, पुलिस ने गोकशी की योजना बना रहे पति पत्नी को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है वही एक अन्य मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गौरीगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोहसी गांव के निकट नाले के किनारे कुछ लोग गोकशी करने की योजना बना रहे हैं । मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया कि तीन व्यक्ति जिनमें से दो पुरुष व एक महिला हैं, एक गाय के बछड़े को जमीन पर गिराये हुए थे । पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करने पर अभियुक्तगण द्वारा भागने का प्रयास किया गया । पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया । नाम पता पूछने पर अभियुक्त ने अपना नाम मोहर्रम अली पुत्र मेंहदी हसन निवासी रोहसी खुर्द थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 45 वर्ष बताया तथा अभियुक्ता ने अपना नाम आयशा बानो पत्नी मोहर्रम अली निवासी ग्राम रोहसीखुर्द थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 41 वर्ष बताया । अभियुक्तों के कब्जे से 01 लकड़ी का ठीहा, चापड़ प्लास्टिक के झोले में तराजू, रस्सी, पालीथीन, लोहे का बांट बरामद हुआ । प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पाण्डेय ने बताया कि पूछताछ करने पर अभियुक्त मोहर्रम अली ने बताया वह, उसकी पत्नी आयशा बानो व अन्य तीसरा व्यक्ति (जो मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा ।) मिलकर छुट्टा गोवंशों को पकड़कर इसी नाले के पास लाकर गोकशी करते हैं । आज भी वह तीनों लोग मिलकर बछड़े को लाकर गोकशी करने की तैयारी कर रहे थे । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
