Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सरौली मे सुन्दर कांड व प्रसाद वितरण के साथ 1231 जरूरतमंदो मे किया गया कंबल वितरण।

करमा/सोनभद्र।  ग्राम पंचायत सरौली मे सुन्दर कांड व प्रसाद वितरण के साथ 1231जरूरतमंदो मे किया गया कंबल का वितरण। कंबल वितरण के मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक सोनभद्र श्रवण कुमार रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा बालाजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर व दीप प्रज्जवलित करके कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी एडवोकेट मनोज कुमार दीक्षित व अजय कुमार केशरी प्रोपराइटर अजय इंटर प्राइजेज अमौलिया के द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया की परोपकार से बड़ा कोई धर्म नही है। इस कड़ाके की ठंढ मे जरूरतमंदो मे कंबल का वितरण करना सबसे पुनीत कार्य है। इस कार्य की जितनी प्रसंसा की जाये कम है। आयोजन के प्रमुख मनोज कुमार दीक्षित व अजय केशरी ने बताया की इस प्रकार का आयोजन हमेशा होता रहेगा क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा होता है। हमलोग जीव मे शिव देखने वाले लोग है। दीक्षित ने कार्यक्रम मे आये हुए सभी अतिथियों व ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया इस मौके पर पल्लवी दीक्षित, पायल केशरी प्रेमनाथ उपाध्याय, रामनाथ गिरी, संजय मिश्रा, हीरालाल यादव,राजेश पटेल सत्यनारायण गुप्ता, शशी मिश्रा अवधेश मिश्रा, विजयशंकर पटेल, संतोष मौर्य,नन्दलाल पटेल, मटुकधारी भारती, जवाहिर यादव सहित सैंकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |