Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुर: ब्लॉक मुख्यालय का पीडी ने किया निरीक्षण, गंदगी व सचिवों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी


भांवरकोल/गाजीपुर । ब्लॉक मुख्यालय पर परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा ने शनिवार को कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के आवासों की समीक्षा भी की। इस दौरान पीडी श्री वर्मा ने सचिवों को निर्देशित किया कि आवास निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष तथा एडीओ समाजकल्याण कार्यालय में गंदगी पाए जाने पर परियोजना निदेशक ने नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा एडीओ पंचायत द्वारा फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में सचिवों की कम उपस्थिति पर भी उन्होंने असंतोष जताया।

ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात कुल 16 सचिवों में से मात्र 7 सचिव ही बैठक में उपस्थित पाए गए। इस पर एडीओ पंचायत ने जानकारी दी कि तीन सचिव अवकाश पर हैं, जबकि अन्य सचिव क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यों में संलग्न हैं।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय कुमार मिश्र, सचिव शिवाजी पटेल, मो. महताब आलम, हरिओम कनौजिया, प्रमोद कुमार, अश्वनी कुमार भास्कर, रामाश्रय खरवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |