रामपुर। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणध्अपर सिविल जज (प्रवर वर्ग) संदीप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपद में 22 फरवरी 2026 को मेगाध्वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि शिविर के अंतर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया जाएगा, जो विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों एवं कर्तव्यों के अंतर्गत आती हैं।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अपेक्षा है कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लक्षित योजनाओं को प्राधिकरण के उद्देश्यों के आधार पर चिन्हित कर मेगा शिविर का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। महिला सशक्तिकरण, जनसामान्य से जुड़ी योजनाएं, निर्धन बीमा योजनाएं, असंगठित श्रम विभाग की योजनाएं, जल एवं संरक्षण संबंधी योजनाओं को विधिक साक्षरता कार्यक्रम का भाग बनाते हुए उनका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
.jpg)