रामपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का वृहद् पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत जनपद में ई-बीएलओ ऐप पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की इन्ट्री किये जाने पर सर्वोच्च 08 बीएलओ को प्रोत्साहन राशि प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगर निकाय डा0 नितिन मदान ने बताया कि आयोग के लिए गये निर्णय के अनुसार जनपद में ईबीएलओ ऐप उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 बीएलओ को कुल 39000 रूपये की धनराशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जायेगी।
उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ में विकास खण्ड शाहबाद के ग्राम पंचायत बड़ागॉव महेन्द्र पाल सिंह सर्वोच्च बीएलओ में प्रथम स्थान प्रोत्साहन राशि 10000 रूपये, विकास खण्ड स्वार के ग्राम पंचायत समोदिया श्री दीपांशु सैनी द्वितीय स्थान 8000 रूपये, विकास खण्ड बिलासपुर के ग्राम पंचायत महेशपुरा जय प्रकाश को तृतीय स्थान 8000 रूपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जायेगी।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विकास खण्ड सैदनगर के ग्राम पंचायत लालपुर कला नन्द किशोर, विकास खण्ड शाहबाद के ग्राम पंचायत मदारपुर राम प्रसाद, विकास खण्ड स्वार के ग्राम पंचायत लोधीपुर नायक रविन्द्र कुमार, विकास खण्ड शाहबाद के ग्राम टाण्डा विजय कुमार एवं विकास खण्ड स्वार के ग्राम पंचायत लखीमपुर मुस्तकीम अहमद को सांत्वना के रूप में 3000-3000 रूपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जायेगी।
.jpg)