प्रतापगढः पिता की स्मृति में बेटों द्वारा आयोजित हुआ ग्यारहवां कम्बल वितरण एंव सम्मान समारोह का कार्यक्रम ! आदर्श शिक्षक रहे भगवती प्रसाद स्वर्णकार लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं- प्रतिभा कुशवाहा
January 04, 2026
प्रतापगढ़। चमरुपुर शुक्लान गांव में रविवार को शिक्षक स्वर्गीय भगवती प्रसाद स्वर्णकार की पुण्य स्मृति में एकादश कम्बल वितरण क्षेत्र के गणमान्य एवं प्रबुद्धजनों का सारस्वत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिभा कुशवाहा, सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी प्रतापगढ़, ने कहा कि आदर्श शिक्षक रहे स्व. भगवती प्रसाद स्वर्णकार जैसे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से उन्होंने जो संस्कार, अनुशासन और मानवीय मूल्य विद्यार्थियों में रोपे, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। ऐसे शिक्षकों की स्मृति में आयोजित समारोह नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं।विशिष्ट अतिथि इन्दुभाल मिश्र, अध्यक्ष वकील परिषद, ने कहा कि स्व. भगवती प्रसाद स्वर्णकार ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि शिक्षक केवल विषय नहीं पढ़ाता बल्कि नैतिकता का भी सीख देता है। अति विशिष्ट अतिथि सूर्यकांत मिश्र (निराला), पूर्व अध्यक्ष वकील परिषद प्रतापगढ़, ने कहा कि स्व. भगवती प्रसाद स्वर्णकार का जीवन शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पण का उदाहरण है।इसके पश्चात आशुतोष गिरि दीपक, डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी, मो. हई एवं आलोक कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. भगवती प्रसाद स्वर्णकार का व्यक्तित्व सरल, सादगीपूर्ण और समाज के प्रति समर्पित था। उन्होंने शिक्षा को सेवा का माध्यम मानते हुए समाज को दिशा देने का कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष संगम ने किया।आयोजन पुरुषोत्तम सोनी एवं संयोजन कविता सोनी द्वारा किया गया। अंत में शिक्षक व साहित्यकार डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर ने आभार ज्ञापन व्यक्त किया। इस अवसर पर मिठाईलाल गौतम, विनय दुबे, समाजसेवी संजय शुक्ल, सुरेश मिश्र, आचार्य संतोष मिश्र, अंकित तिवारी, विपिन तिवारी, बब्लू विश्वकर्मा, मो. हई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के तमाम सम्भ्रांत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
