Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः ओपीएस है टोटल कार्मिकों को वान्टेड जबकि एनपीएस और यूपीएस अनवान्टेड- विजय बन्धु


प्रतापगढ़। अटेवा पेंशन बचाओ मंच प्रतापगढ़ द्वारा प्रीमियम मैरिज हाल में एक भव्य मीडिया सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  मिथिलेश कुमार सिंह (पूर्व अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद तथा संचालन सुरेन्द्र विमल (जिला उपाध्यक्ष) द्वारा किया गया।

अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा आयोजित ऐतिहासिक मीडिया सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार बन्धु ने एनपीएसध्यूपीएस एवं निजीकरण की नीतियों के खिलाफ अपने तीखे आक्रोश को स्पष्ट शब्दों में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और इसे समाप्त कर कर्मचारियों के भविष्य के साथ अन्याय किया जा रहा है। निजीकरण की नीतियाँ जनहित के विरुद्ध हैं और इससे आम कर्मचारी व जनता दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

मीडिया सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बन्धु जी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चैथा स्तंभ है, जो समाज की सच्चाई को सामने लाने और जनआवाज को मजबूती देने का कार्य करता है। मीडिया की निष्पक्ष भूमिका के बिना लोकतंत्र अधूरा है।

अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा जनपद के सम्मानित पत्रकार साथियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डलीय महामंत्री डॉ. विनोद त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है, जो कर्मचारियों और समाज की आवाज को शासन- प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करता है। पेंशन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर मीडिया की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।

जिला महामंत्री विनय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नए वर्ष में संगठन नई सोच, नई रणनीति और नई ऊर्जा के साथ आंदोलन को और तेज करेगा, ताकि पुरानी पेंशन बहाली का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा ने कहा कि जिस दिन महिलाएं पूरी तरह जागरूक होकर आंदोलन से जुड़ जाएंगी, उस दिन आंदोलन को आधी सफलता अपने आप मिल जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सी.पी. राव ने पिछले वर्ष बेहतर कार्य करने वाले ब्लाकों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेंशन बहाली और टीईटी जैसी समस्याओं से मुक्ति के लिए संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मचारी साथी एवं सम्मानित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पत्रकार बंधुओ मे संजीव त्रिपाठी राष्ट्रीय सहारा, अनूप त्रिपाठी अमित मेल, अभय शुक्ल सजग प्रहरी, बलराम जी, खबर इंडिया, सूरज शर्मा, प्रयाग प्रभात, घनश्याम तिवारी, हिंद प्रभात न्यूज चीफ, चंदन सिंह दैनिक भास्कर, ब्रिजेन्द्र सिंह विश्व विजेता टाइम्स, विशाल रावत सिंह, फास्ट न्यूज इंडिया, वेद व्यास त्रिपाठी अमृत वाण, रमेश त्रिपाठी दैनिक जागरण, पुनीत द्विवेदी ब्राइट टाइम्स, विनय तिवारी प्रकाश केशरी, देवेंद्र तिवारी ब्रिज विमला वाणी, सुधीर रंजन जनमोर्चा, ब्रिजेन्द्र पाण्डेय प्रज्ञा साक्षी इत्यादि उपस्थित रहे। 

वक्ताओं की कड़ी में मुख्य रूप से जिला टीम से दिनेश कुमार सरोज, वेद प्रकाश आर्यन, अयोध्या यादव, विश्व दीप सिंह, बसंत लाल सरोज, विनोद कुमार, अखिलेश कुमार,लाल मणि यादव, शोभा शर्मा, राजेंद्र बर्मा, सुरजीत कुमार,ओंकार नाथ, संजय यादव राज कुमार शुक्ल तथा ब्लॉक टीम से दिनेश चैधरी (महामंत्री सदर), उमेश चंद्र तिवारी, पूनम पांडे, कंचन विश्वकर्मा, अखिलेश सरोज विनीता सरोज, भूपेंद्र गुलशन, उदय सिंह, करुणा शंकर यादव, डॉ सुशील कुमार, बृजेश प्रजापति, रमेश बहादुर अरविंद कुमार बिंद, वाल्मीकि सरोज, धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, आशीष मिश्रा योगेश प्रताप सिंह (सदर) ओंकार नाथ, इत्यादि उपस्थित रहे, कर्मचारियो में मुख्य रूप से राकेश कनौजिया,वेद प्रकाश सरोज जी, 

लीलावती बहन, चंदन सिंह, अरविन्द यादव जौनपुर, ब्रह्मसील यादव जौनपुर, पी यन यादव और अखिलेश यादव इत्यादि साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |