Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: गुरुकुल स्पोर्ट्स डे का हुआ आयोजन


गौरीगंज/अमेठी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आपके विद्यालय गुरुकुल ज्ञान एकेडमी गौरीगंज में दो दिवसीय गुरुकुल स्पोर्ट्स डेष्का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निर्मला इंस्टिट्यूट के संस्थापकाध्यक्ष कमलाकर मिश्र एवं अध्यक्ष के रूप में श्री चंद्रशेखर पाण्डेय जी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में कमलाकर मिश्रा  ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलों का बहुत महत्व है खेल से व्यक्ति का विश्वास बढ़ता है और व्यक्ति का विश्वास ही उसे उत्तरोतर ऊंचाइयों की ओर ले जाता है। चंद्रशेखर पांडे ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ष्गुरुकुल स्पोर्ट्स डेष्में कबड्डी (ब्वॉयज) में नेहरू हाउस, कबड्डी(गर्ल्स) में रमन हाउस,क्रिकेट में विवेकानंद हाउस,खो खो(ब्वॉयज) विवेकानन्द हाउस,खो खो (गर्ल्स) में नेहरू हाउस, बॉलीवॉल में नेहरू हाउस,100मी रेस,लॉन्ग जंप,छोटे बच्चों में सैक रेस,लेमन रेस,फ्रॉग रेस,बैलून रेस का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ओपी सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के  सर्वांगीण विकास हेतु खूब खेल खेलने की सलाह दी साथ ही यह भी कहा की सिर्फ खेलना ही नहीं लेकिन खेलना भी जरूरी है। गुरुकुल स्पोर्ट्स डे के इन कार्यक्रमों में बच्चों ने खूब आनंद की अनुभूति की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |