Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: ट्रिपल राइडिंग व तेज रफ्तार से बच्चें युवा-सी.ओ. देवकीनंदन


शाहबाद।अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए नवागत शाहबाद पुलिस क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन सख्त मूड में दिखाई दिए। आपको बता दें कि जनपद एटा के मूल निवासी देवकी नंदन रामपुर आने से पूर्व नोएडा में साइबर सेल प्रभारी रहे। प्रमोशन मिलने पर वह रामपुर आए और वर्तमान समय में पुलिस क्षेत्राधिकारी शाहबाद का चार्ज संभाला। हमारे संवाददाता राजीव कुमार भटनागर को दी गई जानकारी के अनुसार उनकी विशेष प्राथमिकता अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण रखने की रहेगी। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी मामले में विभाग की किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वह विशेष अभियान चलाकर लोगों को यातायात के नियमों, सायबर अपराधों व विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाने के लिए एक विशेष प्रकार का अभियान चलाएंगे, जिसमें हेलमेट के उपयोग के साथ-साथ लोगों को तेज गति से वाहन न चलाने और ट्रिपल राइडिंग न करने के लिए भी विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। रामपुर चैराहा, ढकिया तिराहा और बिलारी तिराहे पर लगे बंद पड़े हुए कैमरों को सुचारु किया जाएगा जिससे अपराध करने की सोच रखने वाले व्यक्ति का अपराध के प्रति मनोबल कम हो सके। इसके लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा सैफनी, शाहबाद, पटवाई आदि थानों का निरीक्षण के साथ-साथ फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र की जनता को भय मुक्त रखने तथा अपराधियों के मन में भय व्याप्त करने का संदेश भी दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |