Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: मढैय्यान तुलसी में शुरू हुई भागवत कथा ! समाजवादी बाबा अंबेडकर वहिनी के राष्ट्रीय सचिव ने किया उद्घाटन


शाहबाद। ग्राम मढैय्यान तुलसी मैं सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन समाज वादी बाबा अंबेडकर वहिनी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर ने किया । उद्घाटन कमेटी के अध्यक्ष जोगेन्दर सिंह सागर ने बताया कि ग्राम मढैय्यान तुलसी में समाज को जोड़ने के लिए भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। समाजवादी बाबा अंबेडकर वहिनी के राष्ट्रीय सचिव ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर उद्घाटन किया और लोगों को जागरूक किया कि ऐसे प्रोग्राम से समाज मैं एकजुट और भाईचारा बना रहता है। यह प्रोग्राम हमारी संस्कृति को उजागर करते हैं। जिला पंचायत प्रत्याशी रोहित सागर ने अपनी बात रखते हुए लोगों को समझाया कि मैं आपके बीच का जिम्मेदार साथी रहूंगा। आप मुझ पर भरोसा करिए भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर रमेश बाबू पासी, रामपाल पासी, जोगिंदर सिंह सागर, वीरेंद्र सिंह कश्यप, खुशी राम कश्यप, शिव कुमार कश्यप, चंदेल यादव, राम बहादुर यादव, चंद्रकेश यादव, प्रमोद सागर, हीरालाल सागर, प्रताप सिंह सागर, जितेंद्र लाल कश्यप आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |