पीलीभीतः सड़क सुरक्षा माह में प्रशासन सख्त, दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर संयुक्त निरीक्षण! मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम-एसपी के आदेशों का अनुपालन
January 04, 2026
पीलीभीत। प्रदेश में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में विगत दिनों आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।इन निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक यातायात विधि भूषण मौर्य, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं थानाध्यक्ष जहानाबाद द्वारा पीलीभीतदृसितारगंज मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। दुर्घटना आंकड़ों के विश्लेषण से निसरा मोड़, बहेड़ी मोड़ एवं बिसेन मोड़ को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया। इन स्थलों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कार्यदायी संस्था एनएचएआई के साइट इंजीनियर को ब्लिंकर लाइट लगाने, लिंक मार्गों पर स्पीड ब्रेकर स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ओवर स्पीडिंग पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस बैरियर लगाकर चालान कार्रवाई बढ़ाने का निर्णय लिया गया।इसी प्रकार पीलीभीतदृबीसलपुर मार्ग पर थानाध्यक्ष बरखेड़ा के साथ निरीक्षण के दौरान ज्योरहा कल्यानपुर एवं पतरसिया को अधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया, जहां पुलिस बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।वहीं पीलीभीतदृपूरनपुर मार्ग पर बिठौरा कलां एवं मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में दुर्घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए अस्थाई डिवाइडर लगाने, पुलिस बैरियर स्थापित कर ओवर स्पीडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। कार्यदायी संस्था एनएच पीडब्ल्यूडी को इन स्थलों पर ब्लिंकर लाइट एवं स्पीड लिमिट चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।स्थलीय निरीक्षण के दौरान एक टेंपो वाहन को क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर संचालित करते हुए तथा एक अन्य वाहन को फिटनेस समाप्त व बिना कर जमा किए संचालित पाए जाने पर दोनों वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो अन्य वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।निरीक्षण उपरांत पुलिस उपाधीक्षक एवं एआरटीओ द्वारा तीनों मार्गों के प्रमुख चैराहों पर व्यावसायिक वाहन चालकों को एकत्र कर सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि वाहनों में बैठी सवारियों की सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी वाहन चालकों की है। सुरक्षित वाहन संचालन से ही यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। इस अवसर पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा पालन की शपथ भी दिलाई गई।
