Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जनऔषधि केंद्र से मरीजों को मिलेगी सहुलियत, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों की हुई जांच


कुंडा/प्रतापगढ़। माहेश्वरी नगर में रविवार को प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शिलान्यास विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया।

स्वास्थ्य शिविर में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की विशेष रूप से जांच की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने जनऔषधि केंद्र की स्थापना को आमजन के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे लोगों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।

जनऔषधि केंद्र के संचालक डॉ. ए.के. केसरवानी ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से कुंडा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले जरूरतमंद मरीजों को उचित मूल्य पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों ने जनऔषधि केंद्र की पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |