Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः शनि पूर्णिमा पर शनिदेव पर आयोजित हुआ विशाल भण्डारा


प्रतापगढ़ । जनपद मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूरी स्थित कुशफरा में प्राचीन न्याय के देवता भगवान शनि देव मंदिर पर प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी शनि पूर्णिमा के पर्व पर समाज के लोगों के सहयोग से  विशाल भंडारे का आयोजन रहा। इस दौरान भंडारे में पहुंचकर जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया वहीं भारी तादाद में श्रद्धालु न्याय के देवता शनिदेव का दर्शन पूजन अर्चन कर मिन्नतें मांगी। आयोजित भंडारे में मामाग्रातो फाउंडेशन के ट्रस्टी साधना यादव और अश्वनी उपाध्याय अपनी पूरी टीम के साथ श्रद्धा और भक्ति से सेवाओं में लग रहे।  इस दौरान शनि देव के महंत एवं पुजारी मंगलाचरण महाराज व्यवस्थाओं का जायजा लेते देखें गये। मंगलाचरण महाराज ने कहा कि यह आयोजन शनि देव की कृपा प्राप्त करने और समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाने के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने बताया कि शनि पूर्णिमा, शनिवार के दिन, और शनि जयंती पर बड़े पैमाने पर होता है। इन दिनों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मंदिर में एकत्रित होती है, और उनके लिए बड़े प्रेम और श्रद्धा से भोजन की व्यवस्था की जाती है।भंडारे में न केवल भोजन प्राप्त करना महत्वपूर्ण होता है,बल्कि सेवा देना भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |