लखनऊ । आलमबाग कोतवाली इलाके मे बीते तीन सप्ताह पूर्व एक तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार रिटायर्ड निरीक्षक नापु को टक्कर मार फरार हो गया। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया थाना क्षेत्र स्थित कैलाशपुरी निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र राजा सिंह के अनुसार वह लखनऊ से निरीक्षक नापु के पद से रिटायर्ड कर्मचारी है। बीते 7 जनवरी को वह अपनी स्कूटी संख्या यूपी 32 एच जे 2036 से प्रदीप कुमार डे के साथ अमीनाबाद से अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित होमगार्ड मुख्यालय चैराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी और आरोपित कार चालक फरार हो गया। वही पीडित अनिल कुमार सिंह का कहना था उक्त कार की टक्कर से उनके साथ बैठे प्रदीप कुमार डे स्कूटी सहित गिर गंभीर रूप से चोटिल हो गये और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। जिन्हे चोटिल अवस्था मे इलाज के लिए उन्होंने चरक हास्पिटल, दुबग्गा में कराया जहाँ डाक्टरों ने उनके बाये हाथ की कोहनी पर फ्रैक्चर होने की पुष्टि की है। जिसके चलते उन्होंने अपना उपचार कराने के बाद स्थानीय आलमबाग कोतवाली मे पुलिस से शिकायत करने के साथ पुलिस आयुक्त से मदद की गुहार लगाई
है। आलमबाग पुलिस के अनुसार आलाधिकारियों के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपित कार चालक की तलाश की जा रही है।
.jpg)