Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः किशनी घाट पर पीपा पुल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न! विधायक सुरेश पासी बोले- बर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, क्षेत्र को मिलेगा विकास का नया मार्ग


अखिलेश शुक्ला 

शुकुलबाजार/अमेठी। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा किशनी स्थित किशनी घाट पर पीपा पुल निर्माण कार्य का विधिवत भूमि-पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि-पूजन किया गया। यह परियोजना केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों को बेहतर आवागमन सुविधा से जोड़ना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदीशपुर विधानसभा के  लोकप्रिय विधायक सुरेश पासी ने कहा कि किशनी घाट पर पीपा पुल निर्माण क्षेत्र की बर्षो पुरानी मांग थी, जो आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से सैकड़ों ग्राम सभाओं के लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र को विकास का नया मार्ग प्राप्त होगा। यह पुल व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। विधायक सुरेश पासी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर विकास कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में जगदीशपुर विधानसभा में और भी जनोपयोगी योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी। भूमि-पूजन कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने पीपा पुल निर्माण की शुरुआत को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |