लखनऊ: पडोसी सहित परिवार के सदस्यों पर मकान का ताला तोड़ धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
January 31, 2026
लखनऊ । आलमबाग, आशियाना थाना इलाके मे रहने वाले एक व्यक्ति ने पडोसी सहित उनके परिवार के सदस्यों पर मकान का ताला तोड़ धमकी देने का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना थाना इलाके के बंगला बाजार में रहने वाले कृष्ण मोहन रावत के अनुसार बीते 19 दिसंबर वर्ष 25 की सुबह जब वह अपने मकान पर गए, तो देखा कि दोनों मकान के ताले टूटे हुए हैं। पता करने पर पता चला कि राम आसरे और उनके परिवार के सदस्यों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया है। वही पीडित कृष्ण मोहन रावत का आरोप है कि पडोसी राम आसरे की पत्नी सुमन, पुत्री चांदनी और पुत्र संतोष ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वही पीडित का कहना था राम आसरे और उनकी बहन जमुना देवी ने वर्ष 2016 में उनके खिलाफ दीवानी न्यायालय में मुकदमा दायर किया था, लेकिन न्यायालय ने 28 जुलाई 2025 को उनके पक्ष में आदेश पारित कर दिया है। इसके बावजूद राम आसरे और उनके परिवार के सदस्यों ने उनके मकान का ताला तोड़ उन्हें धमकी दे रहे है। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित कृष्ण मोहन रावत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)