Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः बूथ स्तर पर जनजागरण की मजबूत पहलरू स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक संपन्न ! महामंडलेश्वर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद महाराज का सक्रिय अभियान लगातार जारी


पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार 128 विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान को निरंतर गति देते हुए बुधवार को महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर बूथ स्तरीय बैठकों के माध्यम से जनसंपर्क किया। उन्होंने रोजाना की भांति आज भी पार्टी कार्यों के साथ-साथ लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी रखा।

इस क्रम में ग्राम पंचायत खाग के बूथ संख्या 100 व 101 तथा ग्राम पंचायत सराय सुंदरपुर के बूथ संख्या 152 पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठकों में बीएलओ, संबंधित कर्मचारी, अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए आमजन की सहायता करने और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक के दौरान स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने ग्रामवासियों से संवाद कर नए मतदाता बनने के महत्व को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने युवाओं से मतदाता फॉर्म भरकर समय से जमा करने की अपील की और कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर नागरिक की भागीदारी से ही संभव है।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, “मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। जब हर योग्य नागरिक मतदाता सूची में जुड़ता है, तभी लोकतंत्र सशक्त बनता है। बूथ स्तर पर सजगता और समन्वय से ही हम इस अभियान को सफल बना सकते हैं।” इतना ही नहीं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज की लोकप्रियता का एक अलग ही दृश्य उस समय देखने को मिला, जब गांवों में उनके पहुंचते ही बच्चे स्वयं दौड़कर उनके पास आ गए। 128 विधानसभा क्षेत्र के जिन-जिन गांवों में उन्होंने भ्रमण किया, वहां बच्चों में उनके प्रति विशेष उत्साह और अपनापन देखने को मिला। यह पहला अवसर नहीं है, जब बच्चों ने उन्हें घेर लिया होकृउनकी सादगी, सौम्यता और आत्मीय व्यवहार के कारण वे बच्चों के बीच अत्यंत प्रिय माने जाते हैं।

स्थानीय लोगों ने भी इस आत्मीय जुड़ाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा जनप्रतिनिधि, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी से सीधे संवाद करता हो, वही सच्चे अर्थों में जनसेवक होता है। कार्यक्रम के अंत में स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की ताकत बूथ से बनती है और बूथ की मजबूती से ही चुनावी सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने सभी से अनुशासन, सेवा भाव और निरंतर सक्रियता के साथ जनहित में कार्य करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |