Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः रिक्रूट आरक्षियों को दिया भीड़ प्रबंधन व यातायात नियंत्रण का व्यावहारिक प्रशिक्षण! त्योहारों, कार्यक्रमों और आपात स्थितियों में अनुशासन बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी - अभिषेक यादव


पीलीभीत। पुलिस लाइन  में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों   को भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था के प्रभावी संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर  डीआईजीध् एसपी अभिषेक यादव   ने स्वयं उपस्थित होकर रिक्रूट आरक्षियों को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक दोनों स्तरों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम, धार्मिक आयोजन, त्योहार अथवा आपात स्थिति के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारी होती है। ऐसी परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों को संयम, सतर्कता एवं कुशल रणनीति के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना से बचा जा सके। रिक्रूट आरक्षियों को भीड़ को नियंत्रित करने के प्रभावी तरीकों, यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु डायवर्जन प्लान तैयार करने, सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से निगरानी (मानीटरिंग) करने तथा मानव श्रृंखला बनाकर अनुशासन बनाए रखने की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने वास्तविक घटनाओं एवं उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार समय रहते सही निर्णय लेकर बड़ी घटनाओं को टाला जा सकता है।पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि भीड़ प्रबंधन में पुलिसकर्मियों का व्यवहार, संवाद शैली और त्वरित प्रतिक्रिया बेहद अहम भूमिका निभाती है। आमजन से शालीनता के साथ संवाद करते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखना एक कुशल पुलिसकर्मी की पहचान है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी बीसलपुर  प्रगति चैहान तथा पुलिस उपाधीक्षक आकृति पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों को अपने अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में रिक्रूट आरक्षियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार की जानकारी उन्हें भविष्य में कानून व्यवस्था संभालने में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |