Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः केंद्र प्रभारी ने रचा नया खेल किसानों को मिलो पर भेजना किया शुरू


बीसलपुर। नवीन मंडी समिति में लगे 33 स्थान कृय केंद्रों पर धीमी गति से धानो की तौल की जा  रही है कई सेंटर प्रभारियों ने पूर्ण रूप से ताल बंद कर दी है और किसानों से कहने लगे हैं कि मेरा टेंडर अपूर्ण हो गया है किसानों को मिलो पर अपनी मार्फत से भेजना शुरू कर दिया है जो किसान वहां जाने से इनकार कर रहा है उसकी ट्राली में भरे धानो को रिजेक्ट किया जा रहा है जिससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं उनकी कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है। नवीन मंडी समिति में लगे 33 धान  केंद्र संचालित है कई सेंटरो पर पूर्ण रूप से तौल बंद कर दी गई किसानों से केंद्र प्रभारी कह रहे हैं कि उनका टेंडर पूरा हो गया है किसी भी किसान के अवधान नहीं तौलेजाएंगे 10 नंबर सेंटर प्रभारी ने बड़ा गांव निवासी राधे मोहन का धान रिजेक्ट कर दिया 27 दिन से घर परिवार छोड़कर मंडी समिति में डेरा डाले हुए थे अब उन्हें अपना धान 1500 में बेचना पड़ेगा केवल अधिकारियों से शिकायत करने का उन्हें खामयाजा भुगतना पड़ा कई किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियां केंद्र प्रभारीओ ने अपनी मार्फत से निसार मिल कुरैया के लिए भेजा है किसानों का कहना है कि वहां भी धानो की समय सेतौल नहीं हो रही है एक माह से किसान मंडी समिति में डेरा डाले हुए हैं अब उन्हें इधर-उधर मिलो पर भेजा जा रहा है जिससे किसान काफी परेशान है सेंट्रो पर उन्हीं किसानों के धान तौले गए जिसने सुविधा शुल्क दिया या फिर सोर्स लगाया बाकी किसानों के धान सेंट्रो पर नहीं तौले गए जबकि सरकार किसानों के प्रति काफी गंभीर है लेकिन स्थानीय प्रशासन किसानों का शोषण कर रहा है केंद्र प्रभारी मिलो पर इसलिए भेजने लगे हैं ताकि कोई भी अधिकारी जांच करने आए तो उन्हें किस मंडी समिति में दिखाई न दे और बिचैलियों के धान बेखौफ होकर खरीद सके काफी हद तक केंद्र प्रभारी का प्लेन कामयाब होता नजर आ रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |