शाहबाद: नगर पंचायत के वाहनों द्वारा लोगों को फैमिली आईडी के लिए किया गया जागरूक
January 07, 2026
शाहबाद। राशन कार्ड की तर्ज पर ही सरकार द्वारा सभी परिवारों के लिए फैमिली आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं, परंतु जागरूकता ना होने के कारण लोग इसे बनवाने में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुमार संजय के निर्देश पर नगर पंचायत के वाहनों द्वारा अनाउंसमेंट करवाकर फैमिली आईडी कार्ड बनबाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।फैमिली आईडी कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा। यह कार्ड 12 अंकों का होगा, जिसमें पूरे परिवार का ब्यौरा होगा। केंद्र और राज्य सरकार की 76 योजनाओं को फैमिली आईडी से जोड़ा जा चुका है। एक परिवार, एक पहचान के तहत अब सरकार फैमिली आईडी जारी कर रही है।
.jpg)