शाहबाद: रास्ते में पड़ा मोबाइल मिला अधिवक्ता को फोन करके वापस किया मोबाइल
January 07, 2026
शाहबाद। बुधवार को शाहबाद तहसील के एक अधिवक्ता रोजमर्रा की तरह अपने चेंबर पर आ रहे थे,तभी रास्ते में उन्हें एक स्मार्टफोन पड़ा हुआ मिला, जिम्मेदार नागरिक होने के नाते उन्होंने उस मोबाइल वापस करने की नियत से उठा लिया। कुछ देर बाद जब मोबाइल के मालिक का मोबाइल पर फोन आया तो अधिवक्ता ने बताया कि यह मोबाइल शाहबाद तहसील परिसर में उनके पास है आप चेंबर पर आ जाओ और अपना मोबाइल ले लो। लेकिन उधर से अधिवक्ता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया जिस पर अधिवक्ता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब जब तक तुम चेंबर पर आकर अपनी गलती की माफी नहीं मानोगे तब तक तुम्हारा मोबाइल वापस नहीं किया जाएगा। इसी बात को लेकर कुछ अधिवक्ता एकत्र हो गए जब मोबाइल का स्वामी मोबाइल वापस लेने आया तो उसने बताया कि अभद्र भाषा का प्रयोग उसने नहीं किया था बल्कि किसी दूसरे व्यक्ति ने किया था तब उस दूसरे व्यक्ति को अधिवक्ता के चेंबर पर बुलवाया गया। अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति ने अपनी गलती मानी और माफी मांगी तब अधिवक्ता व पूर्व महासचिव ने वह मोबाइल वापस कर दिया।
