Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: सेवन सीज होटल में आयोजित हुई सर्राफा कमेटी की एक बैठक


शाहबाद। सर्राफा कमेटी शाहबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक सेवन सीज होटल में आयोजित की गई जिसमें समस्त सर्राफा व्यापारियों ने व्यापार करते समय आ रही परेशानियों को कमेटी के समक्ष रखा और एक स्वर में कहा कि ग्राहकों द्वारा सर्राफा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बताते चलें कि ग्राहक बनकर आए बदमाशों द्वारा आए दिन नकली जेवरात बेच जाने अथवा गिरवी रखवाने की शिकायतें अक्सर सर्राफा व्यापारियों को दुविधा में डाल देती हैं। वहीं आभूषण देखने के बहाने झपट्टा मारकर  आभूषण लेकर भाग जाने की शिकायतें भी आती रही हैं।  अधिक जानकारी देते हुए कोषाध्यक्ष केशव गुप्ता द्वारा बताया गया कि स्वर्ण कारों की सुरक्षा हेतु बनाया गया। भारत स्वर्णकार सेतु नामक संगठन ने नगर के सर्राफा व्यापारियों से उनके साथ जुड़ने का आह्वान किया है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता, सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष सोहन लाल रस्तोगी, महामंत्री मुकेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष केशव गुप्ता के साथ-साथ कैलाश चंद्र गुप्ता, अभय गुप्ता, अनिल रस्तोगी, राजकुमार रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, उमेश रस्तोगी, निशु रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, सुरेश रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी सहित अनेकों व्यापारी रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |