Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: माया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों को बितरित किए गये कंबल


लखनऊ। कृष्णा नगर क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी में माया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को कंबल वितरण कार्यक्रम के साथ तहरी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर 500 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल व गर्म यादर वितरित किए गए। कंबल वितरण के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि ट्रस्ट की अध्यक्षा माया सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी संवेदनशील है। इस कड़ाके की ठंड में अवध प्रांत महिला मोर्चा की मंत्री रही माया सिंह ने जरूरतमंदों एवं असहयों को गर्म कंबल एवं गर्म चादर वितरित करने के साथ-साथ तहरी भोज का आयोजन कर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व नगर सहकारी बैंक चेयरमैन मान सिंह, नगर सहकारी बैंक के चेयरमैन हरिशरणलाल गुप्ता, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, कैंट मंडल दो के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सक्सेना, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, महामंत्री पवन लोधी, मनोरमा लोधी, आशा सिंह, कांति लोधी सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत आभार व्यक्त करते हुए दस्ट की अध्यक्षा एवं पूर्व मंत्री अवध प्रांत महिला मोर्चा माया सिंह ने इस तरह के सामाजिक कार्य वह पहले से करती रही है और आगे भी करती रहेंगीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |