टांडा! टांडा पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के एक मामले में 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मंगलवार को भगतपुर तिराहे से की गई। आरोपी पर ट्रैक्टर चोरी का आरोप है।
यह मामला 30 दिसंबर 2025 को टांडा थाने में दर्ज किया गया था। वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने व्हील्स इंडिया कंपनी (फैक्ट्री) के पास से उनका नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर चुरा लिया था।
इस मामले की जांच के दौरान, टांडा पुलिस ने 4 जनवरी 2026 को पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस लगातार इस मामले में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी टांडा के पर्यवेक्षण में टांडा पुलिस ने मंगलवार को इस वांछित आरोपी को भगतपुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी हकीमगंज, थाना अजीमनगर, जनपद रामपुर का निवासी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ऋषभ पुण्डीर, उपनिरीक्षक सत्यम कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार और हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
