मोतिगरपुर/ सुल्तानपुर। उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर प्रभात सिंह की अध्यक्षता में मोतिगरपुर थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस के अवसर पर पुलिस एवं अपराध से संबंधित कोई भी शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कुल सात प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से कुछ का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों में उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर द्वारा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर निस्तारण के निर्देश दिए गए। निर्देश मिलते ही लेखपाल, हल्का सिपाही एवं दरोगा संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना हो गए।
थाना दिवस में तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी, थाना प्रभारी मोतिगरपुर अशोक सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनसमस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पर जोर देते हुए आमजन से प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की।
