प्रतापगढ़/बाबागंज। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजा भैया मंगलवार को जनसत्ता दल के जिला सचिव पंकज यादव के आवास सराय छत्ता गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला सचिव के नवजात पुत्र को गोद में उठाकर उसे अपना आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
राजा भैया ने कहा कि नवजात शिशु यथार्थ यादव का आगमन परिवार के लिए खुशियों का संदेश लेकर आया है। उन्होंने ईश्वर से बच्चे के स्वस्थ, उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों सहित बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राष्ट्रीय महासचिव डॉ के एन ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, बाबागंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम यश सरोज, सुनील कुमार द्विवेदी पप्पू,,नूर आलम फारूकी गुड्डू,आदि जनसत्ता दल के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
