Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अपने बेटे संग एक ही क्लास में पढ़ चुकी हैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी



स्टार प्लस के पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. एकता कपूर शो में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न ला रही हैं, जिसे देखने के लिए दर्शकों को अंदर उत्साह और ज्यादा बढ़ चुका है. कहीं ना कहीं यही वजह है कि 25 साल बाद भी दर्शक शो को उतना ही प्यार दे रहे हैं.

टीआरपी लिस्ट में क्योंकि सास भी कभी बहू थी लगातार अनुपमा और नागिन 7 को कड़ी टक्कर दे रहा है. इसी बीच शो के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के अनुसार तुलसी सालों पहले अपने बेटे के साथ एक ही स्कूल में पढ़ा करती थी. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने..

ये बात सुनकर आप हैरान तो हो ही गए होंगे लेकिन ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि टीवी की दुनिया में कुछ भी हो सकता है. टीवी सीरियल्स में तो मुर्दे भी जिंदा हो जाते हैं.दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें स्मृति ईरानी खुलासा किया कि सुमित सचदेव जो सालों पहले उनके साथ काम कर चुके हैं और इन दिनों फिर से शो में दिखाई दे रहे हैं वो एक साथ में स्कूल जा चुके हैं.

स्मृति ईरानी ने कहा कि इस सेट पर एक व्यक्ति है जो मेरे साथ स्कूल में था. स्मृति ने बताया कि मैं गर्ल्स स्कूल में थी वो बॉयज स्कूल में था. सुमित से स्मृति पूछती हैं कि स्कूल में अच्छा गाना कौन गाता था. सुमित कहते हैं तुम. फिर स्मृति से सुमित पूछते हैं कि अच्छा एक्टर कौन था तो वो कहती हैं तुम.

उसके बाद वीडियो में स्मृति कहती हैं कि अभी अच्छी एक्टर मैं हूं. आपको बता दें कि सुमित सचदेव शो में तुलसी के बेटे गौतम विरानी की भूमिका में नजर आ रहे हैं. अब जब स्मृति की बातों को सुन ये कहना गलत नहीं होगा कि वो और सुमित एक ही उम्र के होंगे. लेकिन, शो में वो स्मृति के बेटे की भूमिका में हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |