आगरा। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा आज नवनियुक्त डायट प्राचार्यध्उप शिक्षा निदेशक आगरा अनिरुद्ध यादव जी से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह राठौड़ के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाओं की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया।
भेंट के दौरान महिला शिक्षिकाओं से जुड़े प्रशासनिक, शैक्षिक एवं कार्यस्थल संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अनिरुद्ध यादव ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह राठौड़ ने आशा व्यक्त की कि नए दायित्व में श्री यादव के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण होगा और शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा।
