आगरा। जनपद आगरा में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय जी के आगमन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, आगरा के पदाधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित, मीडिया प्रभारी राजेंद्र त्यागी, जिला प्रभारी हरेंद्र वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह बघेल, जिला संयुक्त मंत्री राघवेंद्र सिकरवार, ब्लॉक अध्यक्ष (जगनेर) कृष्ण गोपाल उपाध्याय, ब्लॉक मंत्री (बिचपुरी) अतीक उर रहमान, ब्लॉक मंत्री (जैतपुर) निजामुद्दीन, ब्लॉक संयुक्त मंत्री (जगनेर) सुनील कटारा, ब्लॉक उपाध्यक्ष (जगनेर) बिजेंद्र सिंह बघेल एवं ब्लॉक मंत्री तिलक चंद्र पचैरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को संगठन के लिए प्रेरणादायक बताते हुए शिक्षक हितों को लेकर उनके मार्गदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
