पीलीभीतः मतदाता जागरूकता से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने में जुटे स्वामी प्रवक्तानंद महाराज! बरखेड़ा के वार्डदृ4 में बूथ स्तरीय बैठक से दिया सशक्त लोकतांत्रिक संदेश
January 30, 2026
पीलीभीत। लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनावी प्रक्रिया तक सीमित नहीं, बल्कि जागरूक नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही संभव हैं। इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज मतदाता जागरूकता अभियान को नई धार दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड संख्यादृ4 स्थित बूथ संख्यादृ319 पर आयोजित बैठक इसका जीवंत उदाहरण बनी। बैठक को संबोधित करते हुए स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जागरूक मतदाता में निहित होती है और जब समाज का हर पात्र नागरिक मताधिकार से जुड़ता है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर उन नागरिकों तक पहुंचें, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ें। मौके पर ही बड़ी संख्या में नए मतदाताओं के फॉर्म भरवाए गए, जिससे अभियान को व्यावहारिक सफलता भी मिली। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्वामी प्रवक्तानंद महाराज की यह सक्रियता न केवल लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत कर रही है, बल्कि बूथ स्तर पर संगठन को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। बैठक में पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता (पप्पन), अमित गंगवार, अभिषेक गंगवार, मयंक गंगवार, देवदत्त गंगवार, रामसेवक मौर्य, कमलेश गंगवार, सभासद राधेश्याम भोजवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं व नागरिकों की उपस्थिति ने अभियान को जनसमर्थन प्रदान किया।
