Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः शहीद दिवस पर मोहनलालगंज में भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन


मोहनलालगंज/लखनऊ। शहीद दिवस के अवसर पर नगर पंचायत मोहनलालगंज स्थित पांडे कॉम्प्लेक्स में मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा उनके अमूल्य बलिदान को स्मरण करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है तथा शहीदों का बलिदान हमें सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।

मेरा  युवा भारत लखनऊ के उपनिदेशक श्री विकास कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है और शहीदों के आदर्शों को अपनाकर युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन, राष्ट्र सेवा एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक श्री अजीत यादव एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता श्री अवधेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने युवाओं को अनुशासन, त्याग, देशभक्ति और सेवा भावना को जीवन का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया।

देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में उपस्थित युवाओं ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |