Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, वीमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग का भव्य ऐलान


लखनऊ । उत्तर प्रदेश की खेल संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। वूमेंस प्रो वॉलीबॉल का आधिकारिक ऐलान आज महाराणा प्रताप वॉलीबॉल अकादमी, खरगापुर, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित घोषणा समारोह के दौरान किया गया।शाम 6रू00 बजे से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में खेल, प्रशासन और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह लीग महिलाओं को एक पेशेवर, सशक्त और प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास मानी जा रही है।इस अवसर पर यूपीपीवीएल  के संस्थापक कुलवंत बलियान ने कहा कि यह लीग न केवल महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी, बल्कि देशभर में महिला वॉलीबॉल को एक नई पहचान भी दिलाएगी। उन्होंने कहा कि वूमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर महिला खेलों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन बबीता चैहान ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि खेल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम है और यह लीग युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगी।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य   ऋतु शाही ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वूमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग जैसी पहलें महिलाओं को खेल के माध्यम सेआत्मविश्वास, पहचान और अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि यह लीग न केवल खेल को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।घोषणा समारोह में उपस्थित अतिथियों ने लीग की परिकल्पना, उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। वूमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग को एक ऐसा मंच बताया गया जो खेल, अवसर और समानताकृतीनों को एक साथ जोड़ता है।यह लीग आने वाले समय में महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए नए अवसर, पेशेवर ढांचा और व्यापक दर्शक वर्ग तैयार करने की दिशा में काम करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |